312 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 312 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही एक तमंचा, 315 बोर का कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 फरवरी की रात करीब 3 बजे डेंटल कॉलेज के पीछे वाले रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवेश सिंह (25), कमल कुमार (21) निवासी ग्राम बीरपुर थाना फरीदपुर तथा अनिकेत शाहू (18) निवासी सुन्दरपुर थाना बिथरी चैनपुर के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य आरोपी राजवीर पुत्र नामालूम निवासी कादरगंज मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बेचने के लिए हथियार रखने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool