उर्से नासरी की तैयारियां शुरू,दरगाह से 121वें उर्स का पोस्टर जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सिविल लाइन मस्जिद नोमहला शरीफ़ स्थित दरगाह नासरी मियाँ रहमतुल्लाह अलेह के तीन रोज़ाए उर्स मुबारक की तैयारियां शुरू हो चुकी है।सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी की सरपरस्ती में महफ़िलो का आयोजन होगा।जिसमें दूरदराज से अकीदतमंद शामिल होंगे।नायब सज्जादानशीन ख़्वाजा सलमान अहमद ने बताया कि 13 रमज़ान यानि 3 मार्च को बाद नमाज़े फ़ज़र कुरआन ख़्वानी की महफ़िल,बाद नमाज़े असर शाम साढ़े पाँच बजे परचम कुशाई से उर्से नासरी का आगाज़ होगा। असर मग़रिब के बीच हज़रत साबिर पाक के कुल शरीफ़ रस्म अदायगी होगी।

वक़्ते मग़रिब सामुहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन,नमाज़े ईशा तरावीह की नमाज़ के बाद ऑल इंडिया मुशायरा में शोराये इकराम में मुख्य रूप से बिलाल सहारनपुरी,ख़ुर्रम सुल्तानी,खुर्शीद हैदर,तस्लीम सरबर सीतापुरी,फकरे मेरठी,सलमान जाफर,वसीम रजुआपूरी,सलमान आरिफ,अदनान कासिफ,शादाब कासगंज,,ख़्वाजा श्यान अहमद नासरी,मौलाना हसन रज़ा पुर्नवी आदि रहेंगे।निज़ामत इसरार नसिमि और कनवेज़ बिलाल राज़ करेंगे।

14 रमज़ान को यानि 4 मार्च को बाद नमाज़े फ़ज़र कुरआन ख़्वानी,सुबह 11 बजे ख़त्म ए ख्वाजगान,सुबह 11:30 बजे हज़रत नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह का विसाली कुल होगा। मिलाद पाक की महफ़िल,बाद नमाज़े असर महफ़िल ए समाँ,वक़्त ए मग़रिब रोज़ा इफ्तार तरावीह के बाद महफ़िल ए समाँ का आयोजन होगा। 15 रमज़ान यानि 5 मार्च को बाद नमाज़े फ़ज़र कुरआन ख़्वानी
शाम 4 बजे महफ़िल समाँ,हज़रत ख्वाजा मौलाना शफ़ी नसीरुद्दीन हज़रत नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह 121 वें बड़े कुल की महफ़िल के बाद ख़ुसूसी दुआ।

मग़रिब में रोज़ा इफ़्तार मग़रिब की नमाज़ के बाद रंग की महफ़िल इशा की नमाज़ के बाद ग़ुस्ल शरीफ़
महफ़िल समाँ देररात तक जारी रहेगा। इस मौके पर ख्वाजा श्यान अहमद नासरी,ख्वाजा वसीम अहमद नासरी,सूफी वसीम मियाँ,समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी,शाहिद रज़ा नूरी,नन्ना मियाँ,फ़ाज़िल खान आदि अकीदतमंद शामिल रहे।
यह उर्स अक़ीदतमन्दी रूहानियत और सूफियाना रंग में डूबा होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai