रामगिरी के खिलाफ जिला एवं महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने भरी हुंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

रामगिरी के खिलाफ जिला एवं महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने भरी हुंकार

बरेली : मुस्लिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर यादव टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी रामगिरी महाराज के खिलाफ मंगलवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शहजाद अली के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया और रामगिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 इस दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आसिफ अली ने कहा कि रामगिरी महाराज ने हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है , ऐसे गुस्ताख के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होना नितांत आवश्यक है। हमारा देश पूरी दुनिया में धर्म निरपेक्षता के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे के लिए जाना जाता है मगर रामगिरी महाराज जैसे लोग देश के भाईचारे को खतरा पैदा करना चाहते हैं। मुसलमान सब कुछ बर्दास्त कर सकता है परंतु अपने हुजूर की शान में गुस्ताखी बर्दास्त नहीं कर सकता। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर देते हुए रामगिरी महाराज पर मुकदमा कायम कर जेल भेजने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शहजाद अली, प्रदेश सचिव आसिफ अली, शाहजीन मलिक, जिला हसनैन अंसारी , महताब आलम, मुराद हुसैन ,इलियास खान ,अरशद खान ,अजहरुद्दीन, साकिब रजा , सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता, शारिक़,गौरव आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool