अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, 7000 वर्गमीटर क्षेत्र में की ध्वस्तीकरण कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शेखावत नामक व्यक्ति द्वारा करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन कर सड़क और बाउंड्रीवाल आदि बनाकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार तथा प्रवर्तन टीम के सदस्य मौके पर मौजूद रहे और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटवाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai