टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के लिए बरेली के मंदिर में हुआ महायज्ञ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत की विजय सुनिश्चित करने के लिए बरेली में भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में रविवार को विशेष महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में जुटे खेल प्रेमियों और भक्तों ने पवित्र अग्नि में आहुतियां डालकर टीम इंडिया की सफलता की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर बाबा श्याम और साईं नाथ और बाबा खाटू श्याम जी के जयकारों से गुंजायमान रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जीत की प्रार्थना इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक और सांग्बेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेश चन्द्र शर्मा ने महायज्ञ किया। विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन संपन्न कराया। यज्ञ की अग्नि में विशेष आहुतियां देते हुए प्रार्थना की गई कि भारतीय खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और इंडिया विश्व विजेता बनकर लौटें। भक्तों का विश्वास है कि ईश्वरीय आशीर्वाद टीम इंडिया की राह आसान करेगा।

प्रमुख हस्तियों ने टेका मत्था, सामूहिक रूप से दी आहुति महायज्ञ में शहर के कई प्रमुख लोग और क्रिकेट प्रेमी शामिल हुए। मुख्य रूप से भगवान दास, राजीव सहानी, अभिषेक शर्मा, अभिनव सक्सेना, माही सक्सेना और विजय जायसवाल ने यज्ञ पुरुष भगवान के चरणों में मत्था टेका। सभी ने सामूहिक रूप से आहुति प्रदान कर टीम इंडिया के लिए दुआएं मांगी। खेल प्रेमियों का कहना है कि आज पूरा देश एक ही सुर में भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है।

अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया आज, 8 मार्च 2026 को दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। भारतीय टीम जहां तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड पहले खिताब की तलाश में है। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब दो टीमें आईसीसी के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के फाइनल में आमने-सामने हैं। टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जिसके लिए करीब 1.32 लाख दर्शकों का हुजूम स्टेडियम पहुंच चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai