बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव चिटोली निवासी 26 वर्षीय लालाराम पुत्र ख्यालीराम रुद्रपुर से होली पर घर जा रहा था रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें लालाराम की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया लालाराम रुद्रपुर में मजदूरी करता है। बीती शाम होली पर रुद्रपुर से मोटरसाइकिल के द्वारा घर आ रहा था। रास्ते में थाना मीरगंज क्षेत्र के नल नगरिया के पास ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें लाल राम की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा और परिवार वालों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लालाराम की मां अन्नो देवी और दो भाई दो बहन हैं। परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।









