बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव बिथरी निवासी 65 वर्षीय हीराकली पत्नी नत्थूलाल पर सोते समय चोर ने हमला कर दिया और जेवर लूटकर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल हीरा काली ने बताया रात को सो रहे थे लगभग 2:00 बजे गांव का हो रहने बाला चोर प्रदीप मौर्य पुत्र होरीलाल दीवार कूदकर घर में घुस आया। उसने हीराकली के कान के कुंडल उतारने शुरू कर दिए हीराकली ने शोर मचाना शुरू किया तभी चोर ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया जिसमें हीराकली गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी पायल भी लूट ली।
हीरा काली ने बताया उनके पति नत्थूलाल पैरालिसिस के मरीज हैं ठीक से उठ नहीं पाते है डंडा के सहारे उठे उनकी भी सरिया से पिटाई कर दी। चोर लूट करने के बाद भाग गया पड़ोस के रहने वाले आए उन्होंने मीरगंज पुलिस को सूचना दी मीरगंज पुलिस ने घायल हीराकली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। और पुलिस चोर की तलाश कर रही हैं।









