बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय सुश्री सोनाली मिश्रा द्वारा आज दिनांक 1 जनवरी को माघ पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के स्नान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु रामगंगा घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं घाटों की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो









