प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बीडीए की बड़ी पहल, ‘मैगा ईको पार्क’ परियोजना हुई पूर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में कुआ डांडा, पुरनापुर, बीसलपुर रोड स्थित (बड़े बाईपास से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर) “मैगा ईको पार्क” आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 1500 परिवारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है।

परियोजना को पर्यावरण अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) अवधारणा पर विकसित किया गया है, जिसमें हरित क्षेत्र, स्वच्छ वातावरण, बेहतर आंतरिक सड़क व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। मैगा ईको पार्क परियोजना निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए सुरक्षित, सुलभ और व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने का एक बेहतर विकल्प है। साथ ही यह बरेली शहर के समग्र शहरी विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बरेली विकास प्राधिकरण ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवंटित आवासों पर फाइनल भुगतान करते ही लाभार्थियों को तत्काल कब्जा प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें बिना किसी विलंब के अपने नए आशियाने में रहने की सुविधा मिल सकेगी। यह परियोजना “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool