बरेली। थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 23:03 बजे बाकरगंज नदी पुल से आगे गश्त के दौरान मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद दिलशाद निवासी हुसैनबाग बाकरगंज थाना किला को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना किला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने तमंचा शौक के लिए रखने की बात स्वीकार की। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया कार्रवाई में थाना किला पुलिस टीम शामिल रही।









