रिटायर्ड दरोगा की जमीन पर दबंगों का कब्जा, एसएसपी से शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी रिटायर्ड उपनिरीक्षक नरेश सिंह ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित नरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह ने बताया कि वह उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी जमीन पर स्थानीय दबंग साजिश खां , वारिस खां , जाबिर खां , जमीलन, समीर आदि लोगों ने जबरन मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया हैं।

पीड़ित नरेश सिंह के अनुसार 20 जनवरी 2026 को उनके व उनकी पुत्री के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी की गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही पुलिस कार्यालय में दी थी। पुलिस के निर्देश पर जब उन्होंने 2 फरवरी को अपने प्लाट पर ईंट-सीमेंट मंगवाकर बुनियाद का कार्य शुरू कराया, तभी नामजद दबंग अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को भगा दिया। आरोप है कि गाली-गलौज व मारपीट भी की गई। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमीन वापस दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool