मारपीट में युवक की मौत, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम केसरपुर में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा मारपीट के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना से जुड़े एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे गीता पत्नी प्रेमशंकर ने पुलिस को सूचना दी कि उनके 20 वर्षीय पुत्र विनोद के साथ गांव के ही युवक राशिद , समीम और जीशान ने ग्राम गुरगांवा ले जाकर शाम करीब 6 बजे मारपीट की और छत से धक्का दे दिया।

गंभीर रूप से घायल विनोद को परिजन बरेली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि 3 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नवावपुरा से आरिल नदी की ओर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दो युवकों को रोका।

पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और फिसलने के बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी राशिद पुत्र रियासत पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें