शब-ए-बरात:ज़िंदगी को बेहतरीन बनाने की रात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। शबे बरात के मुबारक मौके पर बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि चौपला स्थित म्युडी के तकिये में पहुँचकर दुनिया से रुखसत हुए लोगों की मग़फ़िरत के लिये दुआ की।पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि उलेमा द्वारा जारी अपील पर अमल करना ज़रूरी है कि इस रात पटाखे फोड़ना, आतिशबाजी या फिजूलखर्ची से बचें। इबादत और तौबा पर ध्यान दें, न कि दिखावे पर।

इस रात के अलावा सारी जिंदगी 4 चीजों से दूर रहें: झूठ बोलना, गीबत करना, फिजूलखर्ची और रिया (दिखावा),इन बातों से दूर रहने से जिंदगियों में आसानियां ही आसानियां मिलेती है।शब-ए-बारात रमजान से ठीक पहले आती है, इसलिए यह मुसलमानों के लिए रमज़ान की तैयारी का खास मौका है।अल्लाह हम सबके गुनाह माफ फरमाए, नेकीयों में इजाफा फरमाए और हमें शबे बरात की रहमतों से रमज़ान शरीफ़ की नेमतों से नवाज़े।इस मौके पर अहद वारसी रेशू,नईम खान,दानिश खान आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुँचकर अपने बुज़ुर्गों के लिये मग़फ़िरत की दुआ की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool