बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां में 20 वर्षीय युवती आराधना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। आराधना अपने चाचा यशपाल के पास रह रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां कमलेश और बड़ी बहन आरती ने चाचा यशपाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़ी बहन आरती का आरोप है कि यशपाल का चरित्र ठीक नहीं था और उसकी आराधना पर हमेशा बुरी नजर रहती थी। आरती ने यह भी आरोप लगाया कि चाचा द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया था और उसी तरह की हरकतें आराधना के साथ भी की गईं।
परिजनों ने बताया कि पिता भानुप्रताप सिंह नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे उनकी मौत को 6 साल हो गए भानुप्रताप की मौत के बाद परिवार बिखर गया था यशपाल ने भाई की मौत का आरोपी अपनी भाभी कमलेश पर लगाया था और कमलेश को घर से निकाल दिया कमलेश अपने साथ एक छोटी बेटी को मायके ले गई और दो बेटी और एक लड़के को देवर यशपाल और सास अपने पास रोक लिया । कमलेश मायके में रहने लगी यशपाल ने पति की जगह पर नौकरी नहीं लगने दी। कमलेश आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। सोमवार को आराधना की संदिग्ध हालत में मौत हो गई परिवार बालों ने चाचा यशपाल पर आरोप लगाया हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









