उर्स-ए-शाहदाना वली को लेकर तैयारियां तेज़, व्यवस्थाओं दुरुस्त कराने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। उर्स-ए-शाहदाना वली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी ने बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होगा, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पुख्ता की जाएं।

मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने कहा कि कुल शरीफ के मौके पर दूर-दराज से आने वाले जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि पुल के नीचे की खराब लाइटों को ठीक कराया जाए, दरगाह के आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और चोक पड़े गटरों की सफाई सुनिश्चित की जाए। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम से उर्स से पहले सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने की अपील की, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल वाजिद खां नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लाना खां, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai