सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने बताया हार्ट अटैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला सिविल लाइंस मोनी बाबा मंदिर वाली गली में किराए पर रहने वाले सिपाही 38 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक सिपाही वीरपाल की पत्नी संगीता देवी ने बताया जिला औरैया के थाना अच्छंदा के गांव रूपपुर के रहने वाले हैं बरेली में पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार की रात खाना खाकर सोए थे। उसके बाद सुबह 4:00 बजे वीरपाल ने पत्नी संगीता देवी से पपीता मांगा संगीता ने सुबह 4:00 बजे पपीता खिलाया।

उसके बाद वीरपाल सो गए। सुबह 5:00 बजे के आसपास वीरपाल का बेटा सत्यम पुलिस लाइन दौड़ लगाने जा रहा था तभी संगीता देवी ने वीरपाल को हिलाकर देखा कुछ नहीं बोले तभी पत्नी मोहल्ला वालों की मदद से वीरपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी संगीता का कहना है कि वीरपाल को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट पता लग सकेगा मौत का कारण क्या है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai