उर्स ए ताजुश्शरिया के मौके पर 21 अप्रैल को कोहाड़ापीर पर लगेगा फ्री हेल्थ कैंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मुबारक मौके पर कोहाड़ापीर नियर फय्याज बिल्डिंग के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाईयां वितरित की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता होगी उनके संस्था द्वारा व जिनके आयुष्मान कार्ड होगा उनका निःशुल्क ऑपरेशन बरेली के राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेजर सेंटर में डॉक्टर अक्षत द्वारा कराया जाएगा। ये शिविर मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से लगेगा।

शिविर में डॉक्टर संजीव कुमार(MBBS,MD) शुगर,थायरॉयड,सांस व गंभीर रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर अक्षत बॉस(MBBS,DNB Eye fico) नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर शरिक सिद्दीकी(BDS) दांत रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर कहकशां खान स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर मुजाहिद खान जनरल फिजिशियन,डॉक्टर गुफरान खान वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा मुफ्त शुगर, हिमोग्लोबिन (शरीर में खून की मात्रा), ब्लड प्रेशर के जांच के अलावा मुफ्त दवाई,ज़रूरतमंदों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए अलग अलग तिथियों पर कराए जाएंगे। मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अल्हाज मोहसिन हसन खान ने सभी वर्ग के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9897556434 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai