BAREILLY
श्री गणेश उत्सव महोत्सव शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा शनिवार को
बरेली। श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में चार दिवसीय श्री गणेश उत्सव महोत्सव शंकवार को शुरु होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्पण सात सितम्बर को श्री गणेश जी महाराज की शोभा यात्रा होगी।
यह जानकारी श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष राजू खण्डेलवाल ने प्रेस कांफ्रेस में दी। उन्होने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश के वन राज्य मंत्री डा अरुण कुमार,, महापौर डा उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, राघवेन्द्र शर्मा, सदस्य विधान परिपद बहोरन लाल मौर्या द्वारा होगा।
राजू खण्डेलवाल ने बताया कि छह सितम्बर शुक्रवार को आनंद आश्रम में गणेश पूजन व भजन संध्या, डांडिया नृत्य सांय 5 बजे से और प्रसाद वितरण रात्रि साढे आठ बजे होगा। सात सितम्बर को दोपहर दो बजे शोभा यात्रा सिविल लाइन हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर, नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, मठ की चौकी.. साहू गोपीनाथ, श्यामगंज, गंगा पुर, मोर कोठी, नाग पंचमी ग्राउंड, मारवाडी गंज, राध कृष्ण मंदिर होते हुए त्रिवटी नाथ मंदिर में विश्राम करेगी।
रविवार आठ सितम्बर को 1008 शिवलिंग को अभिपेक पूजन आरती सांय 6 बजे से रात्रि साढे आठ बजे तक होगा।
नौ सितम्बर सोमबार को श्री गणेश जी महाराज की यज्ञ आरती एवं विसर्जन 11 बजे से दांपहर एक बजे होगा।
राजू खण्डेलवाल ने दावा किया सात सितम्बर को श्री गणेश जी महाराज की शोभा यात्रा भव्य और एतिहासिक होगी। शोभा यात्रा को मुख्य आकर्षण बनाने के लिए अति सुन्दर 12 झांकिया बरेली मंडल का मशहूर बैंड और ढोल होगा, राष्ट्रीय स्तर के कलाकारं मनमोहक नृत्य करेगे। शोभा यात्रा का शहर में 25 स्थानो में भव्य स्वागत होगा। प्रेस कांफ्रेस में श्री गणेश उत्सव समिति के संस्थापक स्वर्गीय सुभाष गौड को याद किया गया। इस अवसर पर राजू खंडेलवाल , प्रथमेश गुप्ता , सुनील खण्डेलवाल, सुनील गुप्ता, अजय राज शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा, अभिषेक गौड, रवि बूबना, की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।
