Bareilly News: बेटी का जन्म होने पर मोतीचूर के लड्डू बांटकर मनाई खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरेली। वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में संगठन की कार्यकर्ताओं ने ग्राम खिंची पुर में आज की बेटी कल का ताज का कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष तारा देवी के नेतृत्व में संगठन की कार्यकर्ताओं को पता चला कि ग्राम खिंची पुर में बेटी का जन्म हुआ है तो सभी कार्यकर्ता बेटी जन्म वाले घर पहुंची और परिवार के सभी सदस्यों को बेटी होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन की कार्यकर्ताओं ने गांव की सैकड़ों महिलाओं को घर घर जाकर बेटी जन्म होने पर मोतीचूर के लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

उसके बाद नवजात बेटी के घर पर जाकर बेटी को परी की तरह सजाया और बेटी को तिलक लगाया नवजात बेटी को तरह तरह के उपहार दिए।
बेटी की मां कुसुम पत्नी सुनील का ताज पहनाकर भव्य स्वागत किया। जच्चा बच्चा का भव्य स्वागत देख परिवार और गांव के लोग फूले नहीं समा रहे थे।
कार्यकर्ताओं ने मंगल गीत शुरू किए तो गांव में ताता सा लग गया और भारी भीड़ इखट्टी हो गई। बेटी का अपनी जिंदगी में ऐसा स्वागत देख उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष तारा देवी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संकल्प पत्र बेटी के माता पिता से भरवाया। बेटी के माता पिता के संपर्क में रहने का वचन दिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर बेटी के माता पिता को वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष मती ऋतु शाक्य और लोकल कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने को कहा। वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की यह मुहीम 2015 से पूरे उत्तर प्रदेश में अनवरत चल रही है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को हमारी सामाजिक संस्था वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी रजि ने जमीन पर उतारा है और 2015 से 2024 तक 1000 हजार से ज्यादा ऐसी माताओं को उनके घर जाकर सम्मानित कर चुकीं हैं जिन्होंने बेटी को जन्म दिया। संगठन की अध्यक्ष ऋतु शाक्य की इस मुहीम को प्रदेश और देश में खूब सराहा जा रहा है। बेटी का कहीं भी जन्म हो तो संगठन की कार्यकर्ता तुरंत पहुंच जाती हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष तारा देवी,अनुरीत शर्मा, विद्यादेवी,आरती, रामवती शर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool