बरेली दर्पण पर रात 10:00 बजे की कुछ ख़ास खबरों पर एक नजर
फिरोज खान, यूपी हेड उत्तरप्रदेश
लखनऊ – फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय की हत्या का मामला, हत्या से पहले का मृतक भरत का CCTV आया सामने, डिलीवरी देने जाते समय का सीसीटीवी आया सामने, मृतक भरत की बाइक का सीसीटीवी भी आया सामने , महंगे मोबाइल के लालच में भरत की हत्या की गई, आकाश और गजानन ने हत्याकर शव लगाया था ठिकाने, भरत का शव पुलिस,NDRF, SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ- पेरिस में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान, 14 ओलंपियंस,पैरा ओलंपियंस को किए जाएंगे सम्मानित, IGP में सम्मान समारोह में दी जाएगी पुरस्कार राशि, कुल 22.70 करोड़ रुपए की दी जाएगी पुरस्कार राशि, मेडलिस्ट्स में प्रवीण कुमार, सुहास एलवाई हैं शामिल, अजीत सिंह, प्रीति पाल, सिमरन, ललित उपाध्याय शामिल, सीएम योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का मार्ग करेंगे प्रशस्त
लखनऊ- सचिवालय सेवा से 10 कार्मिक हुए सेवानिवृत्त, मुख्य सचिव मनोज सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किए, सेवानिवृत्त होने पर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया , 1 विशेष सचिव,3 अनुभाग अधिकारी सेवानिवृत्त हुए, 1 निजी सचिव,1 सहायक समीक्षा अधिकारी सेवानिवृत्त, 1 अग्नि शमन अधिकारी,1 वरिष्ठ सहायक सेवानिवृत्त.
गोंडा – सेप्टिक टैंक में मिली 8 महीने बच्ची की लाश, बच्ची की हत्या कर फेंकी गई लाश : सूत्र , 43 घंटे पहले गायब हुई 8 माह की बच्ची, मां के साथ सोते समय गायब हुई थी बच्ची, जानवर के बच्ची को ले जाने की थी अफवाह, सूचना पर पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल , परसपुर के मेहरबान पुरवा गांव का मामला.
बिजनौर- सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव का मामला, डेलिगेट और संचालक पदों के चुनाव का मामला, उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त करने पर भाकियू का प्रदर्शन, हाइवे जाम करने के बाद भाकियू टिकैत गुट का जेल भरो आंदोलन, सत्ता के दबाव में चुनाव कराने का आरोप, जिला कारागार पर पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जिला जेल में जाने को तैयार भाकियू कार्यकर्ता, बिजनौर थाना कोतवाली शहर के जेल रोड का मामला.
ललितपुर- एसपी आवास के सामने शव रखकर परिजनो ने किया प्रदर्शन, इलाज के दौरान हुई अधेड़ की मौत के बाद प्रदर्शन, गांव के दबंग ने कुल्हाड़ी मारकर किया था अधेड़ को घायल, आज इलाज के दौरान झांसी मेडिकल में हुई मौत, आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर किया प्रदर्शन, एसपी ने प्रदर्शनकारियों को दिया कार्रवाई का आश्वासन, थाना जाख़लोंन क्षेत्र के नया गांव का मामला.
नोएडा- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैली गंदगी, प्राधिकरण के सीईओ ने 3 सुपरवाइजर की सेवा की समाप्त, कर्मचारी कर रहे हैं ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए प्रदर्शन, नोएडा प्राधिकरण के बाहर सफाई कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन, सुपरवाइजर महेंद्र, हितेंद्र, विजय कुमार की सेवा समाप्त, सुपरवाइजरो के साथ की गई बैठक दी गई चेतावनी अगर लापरवाही होगी तो कड़ी कार्रवाई होगी
हरदोई- बरम बाबा का चबूतरा तोड़े जाने का विरोध, हिंदू संघर्ष समिति ने किया विरोध, जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा, देवस्थान पर चला नगरपालिका का बुलडोजर
ज्ञापन देने के बाद हिंदू संगठन ने दी चेतावनी
चित्रकूट- खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, वायरल वीडियो में दोनों पक्ष कर रहे मारपीट, मारपीट में एक पक्ष के दो लोग हुए घायल, राजापुर थाना क्षेत्र के लूपलाइन चौराहे का मामला
हरदोई- बरम बाबा का चबूतरा तोड़े जाने का विरोध, हिंदू संघर्ष समिति ने किया विरोध, जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा, देवस्थान पर चला नगरपालिका का बुलडोजर , ज्ञापन देने के बाद हिंदू संगठन ने दी चेतावनी
उन्नाव- उन्नाव में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, खेत में काम करने के दौरान जहरीले कीड़े ने काटा, खेत पहुंचे परिजन ने बुजुर्ग महिला को अचेत पड़ा देखा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली पुरवा के सिंहपुर चमियानी गांव का मामला.
चित्रकूट- जीटीडी डिग्री कॉलेज में बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान, डिग्री कालेज प्रशासन की मिलीभगत से काटे गए हरे पेड़, सूखे पेड़ों की आड़ में आधा दर्जन हरे पेड़ काटे गए, 16 सूखे पेड़ों की थी अनुमति,6 हरे पेड़ भी काटे गए, बेड़ी पुलिया के पास जीटीडी डिग्री कॉलेज का मामला.
गाजीपुर- दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, हादसे मे 2 युवकों की मौत, सादात थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की घटना, हादसे में बाइक सवार 5 लोग घायल, घायलों मे 2 महिलाएं 1 बच्चा शामिल, घायल इलाज के लिये वाराणसी रेफर
बदायूं – नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का उपयोग, पुरानी ईंटों का उपयोग का ग्रामीणों ने किया विरोध, मनरेगा निधि से निर्माण की जा रही थी गली, ग्रामीणों की डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, उसावां ब्लाक के ग्राम बाबई भटपुरा का मामला.
मैनपुरी- DM, SP ने जिला कारागार का किया निरीक्षण जेल में बंदियों का भोजन,साफ सफाई भी देखी जेल मैनुअल चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जेल से आने वाली शिकायत को लेकर किया निरीक्षण
हरिद्वार- पुलिस की हुड़दंग मचाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना युवकों को पड़ा भारी, 16 युवकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, हरिद्वार के कनखल थाना इलाके का मामला.
दिल्ली- देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक का मामला, मामले पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ में सुनवाई, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक, देश भर में बुलडोजर कार्रवाई पर 1 अक्टूबर तक लगी थी रोक, बिना कोर्ट की अनुमति के बुलडोजर कार्रवाई न हो-SC.










