सुपरस्टार गोविंदा को लगी गोली,
अस्पताल में भर्ती रिवाल्वर गिरते समय हुआ हादसा
अभिनेता गोविंदा को गोली लगी, सुरक्षित बचे-
गोविंदा के मैनेजर के अनुसार गोविंदा कोलकाता जाने के लिए रेडी हो रहे थे,लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रखने के दौरान रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली चल गई,गोली गोविंदा के पैर में लगी,जिसे डॉक्टर्स ने निकाल दिया,गोविंदा अस्पताल में हैं स्वस्थ हैं !!
फिरोज खान, यूपी हेड उत्तरप्रदेश /सुपरस्टार गोविंदा को रिवाल्वर गिरते समय गोली लगने की खबर आ रही है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोली गोविंदा के पैर में लगी है. आपको बता दे हादसा सुबह 5 बजे तक़रीबन हुआ है.
मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट की मानें तो गोविंदा अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर केस मे रखते समय निचे गिरने से गोली चलने पर घायल हो गए.
मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल मे उनका इलाज चल रहा है सूत्रों की माने तो गोविन्द के पैर से गोली निकाल दी गई है.










