Bareilly News: कॉलोनी की झाड़ियों में मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के भुड़िया कॉलोनी की झाड़ियों में युवक का सड़ा गला शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह तीन दिन से लापता था। भुड़िया कॉलोनी में नदी किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला। उसकी पहचान चंद्रसेन पुत्र दुली राम निवासी जहुरगंज के रूप में हुई। शव को मछलियों और कीड़ों ने खाया हुआ था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह बीती 19 अक्टूबर से लापता था। पुलिस उसकी मौत की जांच कर रही है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai