गौशालाओं में गायों की दुर्दशा 11 गाय हुई अधमरी ज़ख्मों में पड़े कीड़े गौशाला बनी बदबूशाला हिन्दू संगठनों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौशालाओं में गायों की दुर्दशा 11 गाय हुई अधमरी ज़ख्मों में पड़े कीड़े गौशाला बनी बदबूशाला हिन्दू संगठनों में आक्रोश

फिरोज खान, यूपी हेड /उत्तरप्रदेश

यथार्थ शर्मा आंवला। तहसील आंवला के ग्राम माउचंदपुर में सरकार की ओर से अनुदान देकर बनाई गई वृद्धि गौशाला मे गायों की दुर्दशा देखने लायक है ग्रामीणों की प्राप्त सूचना के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधार अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मऊ चंदपुर वृद्ध गौशाला में जब पहुंचे तो गौ माता 11 अधमरी अवस्था में कौवा नोच रहे थे.

वा कई गाय ऐसी भी मिली जिनके जख्म होने के कारण कीड़े पड़े हुए थे गाय की मृत्यु होने के उपरांत गौशाला में ही उनको दबा दिया जाता है इसकी वजह से गौशाला में अत्यंत बदबू आ रही थी इसको देखकर सभी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया ।इस मौके पर दबी जवान ग्रामीणों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर गायों को आए चोकर इत्यादि समान को बेंच दिया जाता है मौके पर ही संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला अध्यक्ष के निर्देशन में धरने पर बैठ गए इसकी सूचना जब उप जिला अधिकारी एन को मिली उन्होंने तत्काल विकासखंड अधिकारी रामनगर पशु चिकित्सा पूर्णान व हल्का लेखपाल को मौके पर भेज दिया इसके साथ ही रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए धरने पर बैठे संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौ माता राष्ट्र माता के नारे लगाते हुए एसडीएम एन राम को अवगत कराया और बताया जब तक आप मौके पर आकर निरीक्षण नहीं करेंगे तब तक धरना जारी रहेगा एस डी एम एन राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को समझाया और आश्वासन दिया की कार्य समिति में संगठन के एक व्यक्ति को जुड़वा दिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कार्य समिति के लोगों के बारे में जानकारी ली तो वहां कोई भी मौजूद नहीं मिला इसके साथ ही मौके पर पशु स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैत्री विनोद कुमार सिंह यादव मौके पर मौजूद मिले जब उनसे कार्य समिति का रजिस्टर एवं कर्मचारियों के रजिस्टर के विषय में पूछा गया तो वह कोई भी जवाब नहीं दे पाए इस पर एस डीम एन राम ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा या तो खुद को सुधार लो वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी गौ माता की दशा देखकर उप जिला अधिकारी एन राम ने संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की तहसील आंवला में जितनी भी गौशालाएं हैं लगातार उनका निरीक्षण किया जाएगा अगर किसी भी गौशाला में अनियमितताएं मिलती है तो आप लोग हमें सूचना दे सकते हैं उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर हिमांशु सोलंकी पवन हिंदू निर्मल हिंदू बृजभान मौर्य आकाश राजपूत सोमवीर दिवाकर लाल सिंह सुभाष काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai