Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले महिला को कर रहे परेशान, पीड़िता ने SSP से की कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। योगी सरकार व मौजूदा कप्तान अनुराग आर्य की लगातार सख्ती के बाद भी दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। थाना प्रेमनगर के बाला जी बिहार सैदपुर हाकिन्स निवासी कुन्ती पत्नी संजीव साहू ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि किला नदी के किनारे सरकारी जमीन पर लगातार अवैध रूप से कब्जा कर बेचने का कार्य हो रहा है जिसकी शिकायत प्रार्थनी ने 30 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री से की थी। जिसपर टीम जाँच के लिए पहुँची तो कब्जा धारी व कब्जा करवाने वाले बौखलाहट में प्रार्थनी पर हमलावर हो गए है।

पीड़िता ने बताया कि काजल गंगवार, अनिता, पिंकी, जीतू व नितिन ने 10 फरवरी 2025 को कॉलोनी के गेट पर चाकू से हमला किया जिसमें चाकू पर्स पर लगा और पीड़िता बच गई। इसके बाद पीड़िता को सड़क पर लिटाकर मारपीट की और पीड़िता ने बताया कि जीतू ने तमंचा सीने पर रखकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इनमें से काजल एवं पिंकी पहले भी कानून के रिकॉर्ड में दर्ज है जो हत्या एवं हनी ट्रैप जैसे मामलों में सामने आई थी। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा आरोपी ज्यादा परेशान करेंगे तो में आत्महत्या कर लूंगी । एसएसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai