Bareilly News: त्योहार पर घर जाने के लिए अनाथालय से फरार हुए थे 7 बच्चे, पुलिस ने किए बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। होली के त्योहार पर अपने घर जाने के लिए अनाथालय से फरार हुए सभी सात बच्चों को पुलिस ने आज बरामद कर लिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कोतवाली थाना क्षेत्र में सिविल लाइंस स्थित अनाथालय से फरार हुए शाहजहांपुर के बिलंदपुर गद्दी निवासी 13 वर्षीय दक्ष कुमार पुत्र विशेष कुमार, शाहजहांपुर के मेहरइया मुर्गी फार्म के पास रहने वाले 14 वर्षीय चंद्रसेन पुत्र अशोक कुमार, उसके भाई चंद्रशेखर, 13 वर्षीय निखिल पुत्र राजीव,उसके भाई निशित बदायूं के उसावा निवासी ओम पुत्र बहोरन लाल और उसके भाई निरंजन लाल यही के शिव को पुलिस ने आज बदायूं और शाहजहांपुर के बस स्टैंड से बरामद कर लिया।

19 मार्च को अनाथालय से फरार हुए बच्चों ने बताया कि वह त्योहार के अवसर पर अपने घर जाने के लिए ही फरार हुए थे। क्योंकि त्योहार के अवसर पर उन्हें अपने घरों को जाने का अवसर नहीं मिलता और इसी के चलते उन्होंने एक बार और भी फरार होने की कोशिश की थी पुलिस ने उन्हें बरामद करने के लिए सीसीटीवी, रेलवे व परिवहन विभाग व परिजनों का सहयोग लिया। सातों बच्चों को बरामद कर लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai