बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अखा में जंगली कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। गुरुवार की सुबह जंगली कुत्ता ने आकर दो बच्चों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों ने बताया छोटू उर्फ़ सुशील बाबू 4 वर्षीय पुत्र कमलेश थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अखा निवासी आज सुबह अपने दरवाजे पर पिता कमलेश के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान जंगली कुत्ता ने आकर छोटू उर्फ़ सुशील बाबू के चेहरे पर हमला कर दिया। छोटू के चेहरे पर गंभीर चोटे आए हैं परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अखा गांव के रहने वाले 7 वर्षीय अथर्व पुत्र सुधीर घर के बाहर खड़ा हुआ था अचानक जंगली कुत्ता आया और अथर्व पर हमला कर दिया अथर्व के पैर में गंभीर चोट आई है उसे परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।










