Bareilly News: दुनिया के 108 देशों के साथ बरेली में भी गूंजा नवकार मंत्र, विश्व कल्याण की कामना की गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरेली। दुनिया के 108 देशों में एक साथ एक समय पर 9 अप्रैल को 8:01 से 9:36 यानी 90 मिनट णमोकार मंत्र का पाठ किया गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, फिल्मी सितारे, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी गण अभियान से जुड़े।

इस अवसर पर बरेली के बिहारीपुर और रामपुर गार्डन स्थित जैन मंदिर से भक्त जन भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही दुनिया के इतने सारे देशों में बहुतायत स्थानों पर लाखों लोगों के इस विश्व कल्याण की भावना के साथ एक मंत्र का माध्यम से जुड़ने का एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है।

मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि विश्व के 108 देशों के लाखों लोग विश्व कल्याण की भावना, अहिंसा, एकता, सद्भावना की डोर से णमोकार मंत्र के माध्यम से आज जुड़े, जिससे जाति, भाषा के बंधन ही नहीं टूटे बल्कि एकता, सद्भावना, प्रेम, अहिंसा और भाईचारे की एक मिसाल भी कायम हुई है। उन्होंने आगे बताया कि णमोकार मंत्र अपराजित, मृत्युंजयी, सर्वसिद्धि दायक, तरण तारण महामंत्र है।

णमोकार मंत्र महिला समिति की चेलना जैन ने बताया कि आज णमोकार मंत्र का पाठ करने वाले महानुभावों को मानसिक शांति, पापों का नाश, मोक्ष पथ प्राप्ति, आत्मज्ञान की प्राप्ति, मनोकामनाओं की पूर्ति, आत्मा शुद्धि का भाव, सर्व धर्म समभाव, अहिंसा का संदेश आदि की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व के सभी धर्मों का भाव व सार यही है, उनकी संस्था णमोकार मंत्र का पाठ पिछले 26 साल से कर रही है और उसके सकारात्मक प्रभाव से संस्था की महिलाएं प्रभावित हैं।

नीति जैन ने कहा कि णमोकार मंत्र अनादि निधन मंत्र है अर्थात यह अनादि काल से है और अनंत काल तक रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक असाधारण मंत्र है जिससे 84 लाख मंत्रों की उत्पत्ति हुई है इस मंत्र में 5 पद, 35 अक्षर, 58 मात्राएं, 30 व्यंजन, 34 स्वर होते हैं।

आज के णमोकार मंत्र उच्चारण कार्यक्रम में, मिनेश जैन, सीमा जैन, दीप्ति जैन, अंजू जैन, राज रानी जैन, अनीता जैन, सुलेखा जैन, अर्चना जैन, ममता जैन, छाया जैन, चेतना जैन, सतेंद्र जैन, सुमन कुमार जैन, साधना जैन, कुसुम जैन, रीता जैन, प्रकाश चंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, सुमन जैन अरोड़ा, एस.के. जैन, धनंजय जैन, डॉ पी.के. जैन, अनिल जैन, विवेक जैन, सुभाष जैन, राम कुमार जैन आदि ने सक्रीय भागीदारी की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool