Bareilly News: छत से कूदने बाले युवक को सिरौली पुलिस ने बचाया , करीब 3 घंटे चला रेस्क्यू ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bareillydarpanindia.com

 

छत से कूदने बाले युवक को सिरौली पुलिस ने बचाया , करीब 3 घंटे चला रेस्क्यू 

 

बरेली । थाना सिरौली क्षेत्र के गांव चकरपुर गयी में एक युवक छत पर चढ़ गया और छत से कूदने का प्रयास करने लगा। वहीं पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता पाई।

 

थाना सिरौली पर तैनात पीआरबी द्वारा सूचना दी गई की एक लड़का जिसका नाम गुरुदेव पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम चकरपुर गयी में दो मंजिला छत पर चढ़ गया है। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की गई। तो ज्ञात हुआ कि उक्त गुरुदेव का विवाह लगभग 40 दिन पूर्व हुआ है एवं गांव के लोग तथा उसके परिजन उसे पागल मंदबुद्धि कहते हैं। जिससे आहत व दुखी होकर छत से कूद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिस द्वारा करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद चारों तरफ तिरपाल लगवा कर रेस्क्यू किया गया और जनता की मदद से गुरुदेव पुत्र खुशीराम को सकुशल नीचे उतार लिया गया और समझा बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इसमें पुलिस टीम के थाना अध्यक्ष राम रतन सिंह,उप निरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल शुभम कुमार, मनोज कुमार और पीआरबी 0164 के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai