बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में जनपद पुलिस ने 6 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल मैकेनिकों एवं साइलेंसर फिटिंग प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग की गई। निर्देशित किया गया कि मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जाएं , दोषी मैकेनिक ,व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई हो, सड़क पर अनावश्यक शोर करने वाले वाहनों का चालान किया जाए।

पुलिस ने चेकिंग किए गए प्रतिष्ठान 513, बरामद मॉडिफाइड साइलेंसर मिले 61 और जब्त मोटरसाइकिल की 5 , और 57 चालान किए गए।एसएसपी ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि आमजन के लिए असुविधाजनक एवं कानूनन दंडनीय है। ऐसे वाहनों व व्यक्तियों पर सतत कार्रवाई जारी रहेगी जिससे जनपद में शांति, अनुशासन और सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित हो सके।”

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai