Bareilly News: सिन्धी समाज में रोष, छत्तीसगढ़ गढ़ क्रांति सेना अध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। छत्तीसगढ़ गढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा कथित रूप से सिन्धी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस टिप्पणी के विरोध में देशभर में सिन्धी समाज द्वारा धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसको लेकर सिंधी समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।

बरेली के स्थानीय सिन्धी समाज ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कथित बयान समाज में कटुता फैलाते हैं और सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुँचाते हैं। समाज ने सरकार से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

समुदाय से जुड़े सदस्यों का कहना है कि कथित अपमानजनक वक्तव्य राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से आरोपी पर देशद्रोह, सद्भावना भंग एवं शांतिभंग जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर दंड देने की मांग की है।

सिन्धी समाज ने कहा कि वह हमेशा से देश की एकता, अखंडता और विकास में सहयोगी रहा है और आगे भी अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाता रहेगा। ऐसे में समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले बयानों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होना आवश्यक है। शिकायत करने बालों में राजकुमार , जुगल सुरवानी, राकेश ,प्रदीप आडवानी, देवनानी , राज गोपाल खट्टर , हरीश खानचंदानी , कमलेश कुमार , जीतू बागवानी, संजय तेजवानी , प्रकाश आयलानी, लेखराज मोटवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai