बरेली। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के मार्गदर्शन में आज कालीबाड़ी मंडल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में तिरंगा यात्रा मंडल के अध्यक्ष मोहित तिवारी और कन्हैया लाल राजपूत के नेतृत्व में निकाली। कालीबाड़ी मंडल की तिरंगा यात्रा डा भीमराव अम्बेडकर पार्क कोतवाली से यात्रा का शुभारंभ किया गया तथा नवल्टी, पटेल चौक बटलर प्लाजा चौकी चौराहा होते हुए कमिश्नरी में अमर शहीद स्मारक पर सम्पूर्ण हुई।
इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मठ की चौकी डा नवल आलमगिरि गंज से प्रारंभ होकर मजदूर अड्डा गंगापुर मारवाड़ी गंज पार्टी पैलेस भगवान वाल्मीकि चौराहा होते हुए नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना उमेश कठेरिया राज बहादुर सक्सेना डॉ सी पी एस चौहान केशव गुप्ता अरूण कश्यप सोम नारायण शर्मा अमरीश कठेरिया प्रभु दयाल लोधी तृप्ति गुप्ता देवेन्द्र जोशी विष्णु शर्मा डॉ हुड्डा मोहित तिवारी कन्हैयालाल राजपूत हर्षित गुप्ता अमर सिंह राठौर संदीप जयसवाल मनोज भारती हरिशंकर राजपूत,नीरज दीपक राठौर अजय मौर्य प्रदीप गुप्ता लेखराज मोटवानी,विजय कमांडों रूप किशोर लोधी अरविंद वर्मा प्रदीप रोहिल्ला आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
