सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर की अध्यक्षता में आईएमए हॉल में संपन्न हुआ संत गाडगे महाराज जयंती समारोह, उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सर्वजन आम पार्टी के तत्वावधान में बरेली के आई.एम.ए. हॉल में महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। नई पार्टी होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयप्रकाश भास्कर (धोबी) रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कालीचरण ने की। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में जिले भर से सर्व समाज, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं संत गाडगे महाराज के अनुयायियों ने भाग लिया।

सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने अपने संबोधन में कहा -आज हम सभी महान समाज सुधारक, संत और कर्मयोगी संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर एकत्रित हुए हैं। संत गाडगे जी महाराज ने हमें सिखाया कि समाज की सच्ची सेवा, इंसान के दुख को दूर करने में है। उन्होंने अपने जीवन से बताया कि शिक्षा, स्वच्छता, समानता और आत्मसम्मान ही समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग है।

उन्होंने झाडू उठाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया, और अपने शब्दों से अज्ञानता के अंधकार को मिटाने का कार्य किया। आज जब हम उनकी जयंती मना रहे हैं, तो यह केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प है। भाइयों और बहनों, मैं आज एक कड़वी सच्चाई खुलकर कहना चाहता हूँ हमारे धोबी समाज में नेतृत्व की कमी रही है। यही कारण है कि हमारी राजनीतिक भागीदारी उतनी मजबूत नहीं हो पाई, जितनी होनी चाहिए थी। जब नेतृत्व सशक्त नहीं होता, तो समाज की आवाज भी कमजोर पड़ जाती है। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से हमने सर्वजन आम पार्टी का गठन किया है। हमारा लक्ष्य किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सर्व समाज को साथ लेकर चलने का है। हम चाहते हैं कि हमारे समाज के युवा, जिन्हें अब तक राजनीतिक अवसर नहीं मिला, उन्हें मंच मिले, पहचान मिले और नेतृत्व का अवसर मिले।

आज उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में पार्टी का विस्तार हो रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। आने वाले चुनाव हम पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। मैं युवाओं से विशेष रूप से कहना चाहता हूँ आगे बढ़ो, पढ़ो, संगठित हो और अपने अधिकारों के लिए खड़े हो जाओ। राजनीति केवल कुछ लोगों की जागीर नहीं है। यह आपका भी अधिकार है। जब तक हमारे युवा नेतृत्व में नहीं आएंगे, तब तक समाज की दिशा नहीं बदलेगी।

संत गाडगे जी महाराज का संदेश था “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” यदि हम सेवा, शिक्षा और संगठन के मार्ग पर चलें, तो कोई ताकत हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। आइए, आज उनकी जयंती पर हम सब यह संकल्प लें कि अपने समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाएंगे। हम राजनीतिक रूप से जागरूक होंगे, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव तैयार करेंगे। यही संत गाडगे जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ओ.पी. भास्कर, संजय गुप्ता, उपेंद्र कुमार, आशीष दिवाकर, मनोज कुमार भास्कर, कपिल चौधरी, रामऔतार, राजेंद्र दिवाकर, शेर सिंह सागर, रामपाल दिवाकर, दिनेश कुमार, रघुवीर सिंह,  बहादुर सिंह, चेतराम, चंपतराम, महीपाल, लाईक, विजेंद्र सिंह,  प्रेमपाल, अशोक कुमार, रामलाल, अशोक कुमार प्रजापति, प्रेमपाल (पार्टी पदाधिकारी), मेघूलाल, अल्लोहर, अब्दुल लतीफ,  राजीव कुमार दिवाकर, अरविंद कुमार दिवाकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool