बदमाश बुर्का व मास्क पहनकर करते थे रेकी, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना शाही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं तीसरा फरार हो गया बदमाश बुर्का व मास्क पहनकर करते थे रेकी करते थे , रात में शाही पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,00,320 की नकदी, दो तमंचे 315 बोर, तीन जीवित व दो खोखा कारतूस तथा एक सीटी 100 मोटरसाइकिल (UP25CZ 9750) बरामद की गई है।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी इमरान के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घटना 05/06 फरवरी की रात की है, जब कस्बा शाही के मोहल्ला आजमनगर निवासी चाँद बाबू के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और ₹28 हजार नकद पार कर दिए थे। मामले में थाना शाही पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार सुरागरसी में जुटी थी।

25 फरवरी की रात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी के जेवर बेचकर मिली रकम लेकर दिल्ली भागने की फिराक में हैं। बीएसएनएल चौराहे पर घेराबंदी की गई। रुकने का इशारा करने पर बदमाश भाग निकले और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इमरान के पैर में गोली लगी, जबकि तौफीक को मौके से दबोच लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 5/6 फरवरी की रात्रि चाँद बाबू के घर की रेकी कर बुर्का व मास्क पहनकर चोरी की घटना कारित की थी। चोरी किये गये सोने-चाँदी के जेवरात को कस्बा शाही के सुनारों को बेच दिया गया था, जिन्होंने जेवरात गलाकर सोने-चाँदी की टिक्कियां बना लीं। उसी बिक्री के ₹3 लाख रुपये लेकर दोनों अभियुक्त दिल्ली जाने की योजना में थे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ,उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा ,उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक दिनेश कुमार ,हेड कांस्टेबल कुंवरपाल सिंह , हेड कांस्टेबल प्रेमचन्द सागर ,हेड कांस्टेबल माजिद खान , हेड कांस्टेबल ज्ञानेश शर्मा , कांस्टेबल शेखर वर्मा , कांस्टेबल अमित मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें