बरेली। उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक संजय नगर में संपन्न हुई,उड़नदस्ते का प्रभारी महानगर युवा अध्यक्ष विष्णु शुक्ला और सह प्रभारी सोनू मौर्या को बनाया गया है। बैठक में तय हुआ कि होली का त्यौहार आने को है किसी भी सूरत में खाने पीने की चीजों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,उड़नदस्ता लगातार बाजारों में घूमकर मिलावट करने वालों की शिकायत जिलाधिकारी और खाद्य विभाग के अधिकारियों से करेगा,मिलावट करने वाले लोगों का समाज को भी पुरजोर विरोध करना चाहिए,ये समाज के दुश्मन है,खाने पीने की चीजों में मिलावट से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं,लोगों की जान मिलावट से जा रही है,,इसका व्यापार मंडल सख्त विरोध करता है।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मिलावट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है उसके बावजूद भी बरेली के बाहरी क्षेत्रों से होली पर भारी मात्रा में मिलावटी खोया बरेली आता है,दूध में मिलावट हो रही है जिसका हमारा व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी ने किया। बैठक में रामकृष्ण शुक्ला,दीपक द्विवेदी,प्रभजीत सिंह,अनिल राजपूत,प्रमोद रघुवंशी,विष्णु शुक्ला,सतीश गुप्ता,सतेंद्र पटेल,सुमित रघुवंशी,डॉ प्रदीप सक्सेना,हेमन्त,राजेश,शिवांश,आकाश आदि लोग मौजूद रहे।









