Bareilly News: बीजेपी के स्थापना दिवस पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी मे सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन, एक राष्ट्र एक संविधान, अमृत काल के पंच प्रण, मेक इन इंडिया, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दौर, श्री राम मंदिर सदियों का संघर्ष, वीआईपी कल्चर को गुड बाय, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 की समाप्ति जैसे पोस्टरों को लगाकर प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अवलोकन दो दिन लगी रहेगी।

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डॉ उमेश गौतम, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, एस सी/एस टी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, डॉ सीपीएस चौहान, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, तृप्ति गुप्ता, मनोज थपलियाल नीलम जेठा,नरेंद्र मौर्य, अजय चौहान, राजकिशोर कश्यप, कन्हैया राजपूत, शिखा मल्होत्रा, हरीश बाबू वाल्मीकि, विपिन भास्कर, नरेश शर्मा बंटी, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, राजू उपाध्याय, ऋषभ शर्मा, विक्रम यादव, देवेश, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai