मेडिकल संचालक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र के गांव कटकरमन निवासी 35 वर्षीय पंकज सिंह राठौर पुत्र प्रयाग सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते गोली मार कर आत्महत्या कर ली पंकज सिंह राठौर आंवला में मेडिकल की दुकान चलता था। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया पंकज सिंह राठौर आंवला में मेडिकल चलाता था। 4 महीने से मेडिकल बंद होने के कारण आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन में रहने लगा रविवार की शाम घर में अकेला था। उसने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली परिवार वालों ने देखा घायल अवस्था में पंकज पड़ा हुआ था उसे उठाकर परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आंवला पुलिस जांच कर रही है की तमंचा कहां से आया अवैध है क्या , पंकज की पत्नी बीना देवी और दो लड़कियां हैं परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जा लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai