मौलाना तौकीर रजा पर जमकर बरसीं साध्वी प्राची, कही ये बात…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी। साध्वी प्राची ने चीन की तारीफ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं साध्वी प्राची मौलाना तौकीर रजा पर भी जमकर बरसीं।

चीन की तारीफ वाले बयान को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा का विरोध कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी का विरोध कर सकते हैं। अब तो हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो गए हैं।

साथ ही साध्वी प्राची ने कहा कि इनका डीएनए खराब है। ये बाइचांस हिंदू वाले और टुकड़े-टुकडे गैंग वाले लोग हैं। आखिर हिंदुस्तान में करना क्या चाहते हैं। बता दें साध्वी प्राची ने बृहस्पतिवार को लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित एक होटल में समर्थकों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और मौलाना तौकीर रजा पर जमकर निशाना साधा।

वह विश्व हिंदू परिषद को आतंकवादी संगठन बताने वाले मौलाना तौकीर रजा पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। हिंदुस्तान के अंदर गृहयुद्ध कराने की साजिश हो रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि वह हिंदुस्तान के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। जनसंख्या कानून 2001 में आ जाना चाहिए था। उस वक्त बीजेपी की सरकार नहीं थी। 2014 में सरकार बनी तो तुरंत आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान में हो क्या रहा है। इस पर गहनता से चिंतन करने की जरूरत है।
वहीं एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में जब जब अपराध बढ़े हैं, इसके लिए राजनेता और बुद्धिजीवी जिम्मेदार हैं। राजनेता अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उन्हें बचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब बुद्धिजीवियों की चुप्पी रहेगी, हिंदुस्तान में शांति नहीं रह सकती।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: आंवला में भेड़ियों का आतंक, बच्चों सहित नौ लोगों को काटकर किया घायल

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool