बरेली। चैत के नवरात्र का आज पहला दिन है। शहर के सभी देवी मंदिर सजे हुए हैं। एक दिन पहले से मंदिरों को सजाना शुरू कर दिया था। भक्तों ने अपने घरों में देवी मां की स्थापना की कुछ भक्त नौ दिन व्रत रखते हैं। कुछ भक्त पहला और आखिरी व्रत रखते हैं। सभी भक्त देवी मां की पूजा करते हैं ।
शहर में किला क्षेत्र के साहूकारा स्थित नौ देवी मंदिर, बदायूं रोड चौरासी घंटा मंदिर , कालीबाड़ी काली मंदिर , सिकला पुर चौराहा देवी मंदिर ,बिहारीपुर में ढलाव बाली मठिया देवी मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों पर सुबह से देवी भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। सभी मंदिरों पर पुलिस की व्यवस्था की गई हैं। मंदिर के पुजारी योगी रविन्द्र नाथ ने बताया चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। यह देवी दुर्गा के नौ रूपों में से पहला रूप है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है।
आज भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की और उन्हें सफेद रंग के फूल और मिठाई अर्पित किए। मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए भक्त घट स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जलाते हैं। मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। यह पूजा चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की जाती है और इसका बहुत महत्व है। भक्तों ने बताया साहूकारा नौ देवी मंदिर की देवी बहुत सच्ची है इस मंदिर में जब आते है मन को शांति मिलती है और देवी मां से जो मांगो बही मिलता है।इस मंदिर से कोई निराश होकर नहीं जताया है।
