BAREILLY
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में परशुराम सेना ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला
बरेली। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार हत्याओं के विरोध में परशुराम सेना ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में कार्यकर्ता इकट्ठे होकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला चौकी चौराहा पर फूंका और ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने बताया पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर बर्बरता, अत्याचार व हिन्दुओं की हत्याओं से आहत होकर मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का कड़ा विरोध किया और ममता बेनर्जी मुरदाबाद के नारों के साथ जय ममता बेनर्जी का पुतला दहन किया गया। जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी पाकिस्तान, बंगलादेश की भाषा बोल रही है और हिन्दुओं पर अत्याचार करवा रही हैं। जिसका जय परशुराम सेना कड़ा विरोध करती है। मुरशिदाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शन से स्पष्ट होता है कि यह ममता सरकार द्वारा संयोजित दंगा था, जिसे ममता बनर्जी द्वारा कराया गया है। ममता बनर्जी शुरू से ही हिन्दुओं के प्रति नकारात्मक विचार रखती हैं व हिन्दुओं पर अत्याचार करती आ रही हैं। हम महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हैं तत्काल ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान ऐडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप,अमित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सोनेलाल शुक्ला, महेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, अंकित चौधरी, पंचम अजय भगवान दास आदि लोग उपस्थित रहे।