डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग की

बरेली। कोतवाली क्षेत्र स्थित बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश किए जाने से तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठनों में रोष फैल गया। लीगल सेल ( विधिक प्रकोष्ठ ) के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह एडवोकेट ने कहा इस कृत्य को समाज को बांटने और माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। बताया 25 जून की है, जब कुछ बच्चों या अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पार्क शहर के बीचोंबीच और कोतवाली के समीप स्थित है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि सीओ नगर प्रथम इस घटना का खण्डन कर चुके हैं। सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद बरेली में डॉ. अंबेडकर सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। साथ ही सभी पार्कों और प्रतिमाओं के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि कोई भी घटना रिकॉर्ड हो सके। इसके अलावा, पार्कों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। संगठन का कहना है कि यह केवल मूर्ति से छेड़छाड़ नहीं, बल्कि संविधान निर्माता और दलित चेतना के प्रतीक का अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन देने वालों में अमर सिंह,नीरा पाल सिंह, उमेन्द्र प्रताप, नूरी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool