Bareilly News: सपाइयों ने मनाई पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा भाजपा राज में फूलन देवी के सपनों का समाज असंभव है। भाजपा ने दलित, पिछड़ों और महिलाओं को विकास से बाहर कर दिया है। किसानों की हालत बदहाल है, युवाओं के हाथ खाली हैं और महिला सुरक्षा केवल भाषणों में है। नेताजी ने तमाम विरोध के बावजूद फूलन देवी को सांसद बनाकर कश्यप समाज का सम्मान बढ़ाया। 2027 में कश्यप समाज एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाएगा।”

महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी “भाजपा ने सत्ता में आने के बाद सामाजिक न्याय की नींव ही खोखली कर दी है। जिस साहस से फूलन देवी ने अन्याय का सामना किया, वही साहस हमें आज अपनाना होगा, वरना लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।”
जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण कानून में भाजपा ने गरीब व पिछड़ी महिलाओं को बाहर रखकर दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता उजागर की।गोष्ठी का संचालन द्रोण कश्यप ने किया।

इस मौके पर विधानसभा विथरी-चैनपुर के ग्राम मिर्जापुर के रंजीत कश्यप एडवोकेट ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ जयपाल कश्यप, अवधेश कश्यप, भजनलाल कश्यप, मोरपाल कश्यप, महेंद्र कश्यप, मूलचंद कश्यप, रूपराम कश्यप, दुल्ली राम कश्यप, प्रवीण कश्यप सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

गोष्ठी में अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव,राजेश मौर्य,जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता,श्यामवीर यादव,सुभाष गुजर,विशाल कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, छेदलाल दिवाकर,संजीव कश्यप,संदीप मौर्य,अनुज मौर्य,टीकाराम कश्यप,मकसूद अंसारी,सरदार हरभन सिंह,कादेराम कश्यप, अजहर अली,प्रदीप कश्यप,चंद्रपाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें