बरेली के इस्लामिया ग्राउंड में लगे गांधी शिल्प बाज़ार में उमड़ी भीड़, खरीदारों का लगा तांता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं ग्रामीण विकास सेवा संस्थान जनपद बस्ती द्वारा आयोजित सात दिवसीय गांधी शिल्प बाज़ार का आयोजन स्थानीय इस्लामिया इण्टर कॉलेज परिसर में हो रहा है। मंगलवार को इस मेले में भरी भीड़ देखी गई, मेले में ख़रीदारी के लिए आयी कुमारी इरम ने बताया की अलग- अलग प्रांतों से आए हस्तशिल्प उत्पाद अत्यधिक आकर्षक एवं सस्ते हैं। यहाँ असम के बांस बम्बू, कश्मीरी कपड़े, मधुबनी बिहार की विश्व विख्यात मिथिला पेंटिंग, बनारसी साड़ी- सूट अच्छे दाम में मिल रहे है।

इस प्रदर्शनी में मंगलवार को आम जानता का अत्यधिक जमावड़ा रहा तथा लोगों ने खूब खरीदारी किया। इस अवसर पर आयोजकों ने आम जनमानस से अपील भी की कि इस मेले में आएँ और हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ायें। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित यह मेला भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 40 हस्तशिल्पियों हेतु आयोजित है तथा यह कार्यक्रम सात दिवसीय है जो कि एक फरवरी से अनवरत सात फरवरी तक चलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें