आंवला में टूरिस्ट बस से 42 किलो अवैध डोंडा बरामद रामपुर मोड़ से पुलिस ने पकड़ा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जाने वाली टूरिस्ट बस से कर रहे थे सप्लाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BAREILLY

आंवला में टूरिस्ट बस से 42 किलो अवैध डोंडा बरामद रामपुर मोड़ से पुलिस ने पकड़ा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जाने वाली टूरिस्ट बस से कर रहे थे सप्लाई

बरेली के आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक टूरिस्ट डबल डेकर बस से 42.750 किलोग्राम अवैध डोंडा बरामद किया है भमौरा क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर स्थित एक ढाबा से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जाने वाली टूरिस्ट बस में पांच थैलो में अवैध डोंडा ले जाया जा रहा था

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदायूं रोड पर थाने के सामने बस को रुकवाया पुलिस ने बस के कंडक्टर से डिग्गी खोलने को कहा जिससे जिसमें से अवैध डोंडा से भरे पांच थैले बरामद हुए थैलो की तलाशी लेने पर उनमें से 42.750 किलोग्राम अवैध डोंडा बरामद हुआ है थैलो में रखे कपड़ों की जांच में एक पेंट की जेब पर धनपाल नाथू निवासी चंजरी 400 लिखा हुआ मिला बस के चालक और परिचालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai