BAREILLY
हायड्रा ने मारी ठेला चालक को टक्कर
आवला -नालापार निवासी अशरफ उर्फ कालू आंवला स्टेशन रोड नगरिया सतन के निकट से अपना ठेला साथ लेकर अमरूद बेचकर अपने घर की ओर जा रहा था.


इतने में पीछे से आ रहे हाएड्रा ने अशरफ उर्फ कालू निवासी नालापार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे अशरफ का ठेला दूर जाकर गिरा और हाइड्रा का पहिया अशरफ के पैर पर चढ़ गया जिससे अशरफ का पैर टूट गया हाइड्रा चालक अपना नाम अजीम बता रहा है हाइड्रा का नंबर U.P 25 G.T 1998 है।

घटना स्थल पर एस आई योगेश कुमार पहुंचे उन्होंने अशरफ उर्फ कालू को सीएचसी आंवला उपचार के लिए भेजा है।
आंवला थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया अभी तक तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जाएगी।










