मीरगंज पुलिस ने 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 711 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था हेतु गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर परौरा मोड़ के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान सालिम पुत्र शकील निवासी मोहनपुर, थाना फरीदपुर के पास से 361 ग्राम और नवेद पुत्र निहालुद्दीन निवासी मोहनपुर के पास से 350 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना मीरगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्मैक तैयार कर उसकी तस्करी करते हैं। कच्चा माल मुरादाबाद से मंगाया जाता था और मुनाफा आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 4-5 वर्षों से इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। गिरफ्तार आरोपी सालिम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai