BAREILLY
पत्नी की चाकू से काटी नाक , पति फरार
बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र में घरेलू हिंसा के चलते पति ने रात 12 बजे के आसपास पत्नी की नाक चाकू से काट दी घायल पत्नी को उसके बच्चों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पति फरार हो गया।
परिजनों ने बताया महिला के पति हलवाई का काम करते हैं और शराब पीते है आए दिन शराब पीकर घर में महिला के साथ झगड़ा मारपीट करते थे इसलिए 8 महीने से महिला घर छोड़कर चली गई एक लड़का के साथ महिला थाना इज्जतनगर क्षेत्र में रहने लगी और एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने लगी , पति को शक था कि जिस लड़का के साथ रहती है वो इसका प्रेमी है इस बात से महिला का पति नाराज रहता था महिला के 5 बच्चे है सभी बच्चे अपने पिता के पास रहते हैं महिला अकेली उस लड़के के साथ रहती हैं महिला बीच बीच में अपने बच्चों से मिलने आती रहती है गुरुवार की शाम को अपने बच्चों से मिलने आई पति ने रोक लिया शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए रात में 12 बजे के आसपास महिला उसके पति में झगड़ा हो गया तभी पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट दी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई पति फरार हो गया बच्चों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। परिजनों ने कहा थाना बारादरी में तहरीर देने जा रहे हैं।
