बरेली में शिल्पकारों के हुनर की धूम, गांधी शिल्प बाजार में उमड़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार अपने आठवें दिन और भी भव्य स्वरूप में नजर आया। मेले के आठवें दिन भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शिरकत की और हस्तशिल्प कलाओं की सराहना की।

​मुख्य आकर्षण और गतिविधियाँ
​मेले के आठवें दिन हस्तशिल्प सेवा केंद्र बरेली के अधिकारी आदित्य कुमार और मुक्तेश पाठक ने भ्रमण किया। देश के कोने-कोने से आए राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकारों के स्टालों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। बनारसी साड़ी,भदोही के कालीन, खुर्जा की क्रॉकरी,ग्वालियर कढ़ाई,केरल की साड़ी,जुट के बने बैग, उत्तराखण्ड के उन के कपड़े और लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी के साथ-साथ गृह सज्जा के सामानों की भारी बिक्री दर्ज की गई।

​उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि संतोष चौहान ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों को खत्म कर शिल्पकारों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना है। आठवें दिन तक का कुल कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा है, जिससे दूर-दराज से आए शिल्पकारों के चेहरों पर खुशी देखी गई। ​आयोजन समिति के मोहम्मद अदनान ने बरेली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिल्प बाजार अब अपने अंतिम चरण में है। केवल दो दिन शेष होने के कारण आने वाले सप्ताहांत में और भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर भारतीय कला और संस्कृति का समर्थन करें।

Leave a Comment

और पढ़ें