बदायूं जिले में बिजली के जर्जर तार हादसे का सबब बन रहे हैं।
फिरोज खान, यूपी हेड उत्तरप्रदेश
थाना बिनावर क्षेत्र में विद्युत लाइन का तार टूटकर किसान पर गिर गया, किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में खेत पर फसल की सिंचाई करते समय किसान के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया था
बिजली के जर्जर तार लोगों के लिए काल बन गए हैं।
वहीं बृहस्पतिवार की रात 10.00 बजे गांव रैयपुर निवासी हीरालाल (38) धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे।
खेतो पर काम कर रहें आपपास के लोगो ने तुरंत इसके बाद फोन कर बिजली विभाग कॉल कर के बिजली की लाइन बंद करवाई ।
पता लगने पर घर वाले इसके बाद शव को घर ले गए। शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
मीडिया जनकारी के मुताबिक लिखापड़ी कर बदायूँ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










