धनतेरस पर बाजार में जमकर हुई खरीददारी, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। धनतेरस के शुभ पर्व पर शनिवार को शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही सर्राफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, बर्तन और वाहन खरीद कर लक्ष्मी पूजन किया।

मुख्य बाजार, डेलापीर, चौकी चौराहा, सिविल लाइंस, किला, कुतुबखाना, संजय नगर, प्रेमनगर समेत सभी बाजारों में दिनभर रौनक रही। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में लगभग 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बर्तन दुकानों पर स्टील और पीतल के सामान की खूब बिक्री हुई, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। ऑटोमोबाइल शोरूम पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी लगातार होती रही। महिलाओं ने भी पारंपरिक रूप से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, दीपक और सजावटी सामान खरीदे। शाम होते-होते बाजारों में दीपावली की रौनक और बढ़ गई।

Leave a Comment

और पढ़ें