गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम कर विधायक बिलारी ने मनाया राखी बंधन का पर्व रक्षाबंधन के पर्व पर लिया महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुरादाबाद

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम कर विधायक बिलारी ने मनाया राखी बंधन का पर्व
रक्षाबंधन के पर्व पर लिया महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प

बिलारी। विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने रक्षाबंधन का पर्व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम कर मनाया। इस दौरान विधायक बिलारी ने महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प भी लिया और बहनों को वचन भी दिया।
विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने रक्षाबंधन के पर्व पर सभी बहनों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर पर यह राखी की डोर कोई मामूली डोर नहीं है यह एक भाई बहन के प्यार के प्रतीक राखी है। रक्षाबंधन के पर्व पर संकल्प लेते हुये कहा कि मैं अपनी विधानसभा क्षेत्र की जितनी भी महिलाएं हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है, उनकी सुरक्षा के लिए मैं हमेशा हाजिर रहूंगा। इस अवसर पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी हिंदू बहन शिवानी गुप्ता, तनु गुप्ता, मनीषा गुप्ता से राखी बंधवाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की।

फहीम इरफान (सपा विधायक)

Leave a Comment

और पढ़ें